Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बीजापुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले में चलाए जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत थाना मद्देड और केरिपु 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम लोदेड़ की ओर निकली थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम लोदेड़ से दो फरार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्य सरिता व टिंगे मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपित 26 मई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण व हत्या वारदात में शामिल थे एवं 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण व हत्या करने की वारदात में शामिल थे। दोनों के विरुद्ध थाना मद्देड़ में एक-एक स्थायी वारंट लंबित है। एसपी बीजापुर की ओर से दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार का इनाम उद्घोषित है। गिरफ्तारी दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मद्देड़ में कार्रवाई उपरान्त आज गुरुवार को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे