Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 17 जनवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा के दूरवर्ती गांव बकरास में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मौका था हिमाचल प्रदेश सरकार के एक बहुत ही महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की बकरास में शुरुआत का जहां उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, कृषि, बागवानी, उद्योग, बाल विकास, कल्याण विभाग सहित सभी विभागों ने उनके माध्यम से क्रियान्वित की जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामग्री तथा विभिन्न प्रकार के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनियों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना कार्यक्रम की खूबसूरती रही। इसके साथ ही लोगों को कृषि व बागवानी उपकरणों व विभिन्न प्रकार के बीजों व दवाईयां खरीदने तथा इनके बारे में जानने का मौका घर द्वार के समीप ही मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में आए लोगों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर तथा अन्य जानकारी से भरपूर पुस्तिकाएं व पम्फलेट्स वितरित किए गए जिनको पढ़ने व जानकारी हासिल करने में लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/उज्जवल