Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरदा, 10 फ़रवरी (हि.स.)। पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन मकानों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली करा लिया था। अब इन आवासों में रहने वाले लोग अपने घरों में जाने की अनुमति प्रशासन से मांग रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी मांग को लेकर हरदा-मगरधा रोड पर चक्का जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बेघर हुए लोगों ने हरदा-मगरधा रोड पर जाम लगा दिया है। एसडीएम केसी परते और एएसपी राजेश्वरी महोबिया मौके पर हैं। वे लोगों को सड़क से हटने के लिए समझाइश दे रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी पटाखा फैक्ट्री के पीछे रहने वाले लोगों ने हंगामा किया था। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी उन्हें उनके क्षतिग्रस्त मकानों तक नहीं जाने दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया था कि चोर उनका सामान चुरा रहे हैं। एसडीएम केसी परते ने महिलाओं को समझाइश दी कि सुरक्षा की दृष्टि से ही टूटे मकानों में जाने से लोगों को रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को साथ ले जाकर प्रशासन की टीम नुकसान का सर्वे कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश