[ad_1]

भोपाल, 20 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद वर्ष 2023-24 की राशि में से मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। भोपाल कलेक्टर को उक्त राशि मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने दी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक दिन पहले सोमवार को समन्वय भवन में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश