Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 26 फरवरी (हि.स.)। मुंबई में राज्य विधानमंडल के बजट सत्र सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानमंडल की सीढ़ियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने सरकार के विरोध जोरदार नारेबाजी भी की।
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार ने पत्रकारों को बताया कि सरकार की ओर से मराठा समाज और ओबीसी समाज के बीच विवाद बढ़ाने का काम जारी है। आशासेविकाएं वेतन वृद्धि और अन्य लंबित मांगों को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार इन आशासेविकाओं की मांग पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार को राज्य की आशा सेविकाओं की मांगों को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें न्याय देना चाहिए। बडेट्टीवार ने कहा कि सरकार के विरुद्ध विधानसभा में जोरदार आवाज उठाई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत