[ad_1]

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। जोरहाट जिले के टियोक में लाचित बरफूकन मैदान स्थल पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के दिन अब धरना पर नहीं बैठेंगे विपक्षी ऐक्य मंच के नेता।
ऐक्य मंच ने नौ मार्च को काजीरंगा निर्वाचन क्षेत्र के कलियाबोर में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम में बदलाव किया है। प्रदेश कांग्रेस तथा विपक्षी एकता मंच के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आज मीडिया को बताया कि ताई अहोम छात्र संघ ने सार्वजनिक रूप से अपील की है कि यह कार्यक्रम 9 मार्च को नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि ताई अहोम छात्र संघ के आह्वान को मानते हुए विपक्षी एकता मंच, असम द्वारा 9 मार्च के बदले धरना अब 8 मार्च को ही दिया जाएगा। अब उसी स्थान पर 9 मार्च की जगह 8 मार्च को विपक्षी एकता मंच, असम की ओर से धरना दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद