[ad_1]

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्री रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली एम्स को आधे दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है। 22 जनवरी को दिल्ली एम्स दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
इस संबंध में एम्स प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के जरिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आशय की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा सभी केंद्र प्रमुखों, विभाग प्रमुखों, इकाइयों और शाखा अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को इस बारे में सूचित कर दें।
इसके साथ ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ओपीडी ढाई बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सुचारू रूप से चलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/प्रभात