Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 22 मार्च (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने एक नाके के दौरान नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 105 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में अरविंद कुमार पुत्र पुन्नू राम, निवासी भलून तहसील नूरपुर को गिरफतार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
एसपी नूरपुर जिला अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर नूरपुर थाना की टीम ने नाकेबंदी के दौरान पुख्खर तालाब में हनुमान मंदिर के पास उक्त आरोपित को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 105 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सजग है तथा आए दिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील