Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


बांकुड़ा, 01 मार्च (हि.स.)। बांकुड़ा जिले के तालडंगरा थाने के डुमुरडीहा गांव में शुक्रवार अपराह्न एक पोल्ट्री फार्म की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बिष्णुपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत मजदूर का नाम कृष्णा पद मल्ल (30) है जो उन्दा थाना अंतर्गत चिंगानी गांव का निवासी था।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इस दीवार का निर्माण तृणमूल नेताओं के समर्थन से निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके किया गया था।
उल्लेखनीय है कि बांकुड़ा के तालडंगरा थाने के डुमुरडीहा गांव में हाल ही में एक निजी कंपनी ने बड़े पैमाने पर पोल्ट्री फार्म बनाया है। कंपनी ने हाल ही में पोल्ट्री फार्म के एक तरफ गोदाम को दो मंजिला बनाने का काम शुरू किया है। शुक्रवार दोपहर अचानक गोदाम की दूसरी मंजिल का एक पैनल गिर गया। घटना के समय कर्मचारी दुकान के टीन शेड के छज्जे पर बैठकर खाना खा रहे थे। निर्माणाधीन दीवार का हिस्सा टीन शेड पर गिरने से छह मजदूर दब गए। इस बीच एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनके प्रयासों से घायलों को बचाया गया और बिष्णुपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया।
बांकुड़ा के जिलाधिकारी एन. सियाद, पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी और बांकुड़ा जिला परिषद अध्यक्ष अनुसूया रॉय घटनास्थल पर गये। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के समर्थन से निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि बेहद घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह हादसा हुआ है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निर्माण के लिए अनुमति ली गई थी या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा