Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में जुटी पुलिस ने एक आरोपित को चेकिंग के दौरान देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जनपद की रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मतलबपुर तिराहे से आरोपित को एक तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम व पता अनुज 22 वर्ष पुत्र बबलू निवासी बेहेड़की सैदाबाद इकबालपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज