Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 4 जनवरी (हि.स.)। घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है गई है। घटना गुरुवार की सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर- 22 के अरविंदापल्ली इलाके की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वृद्ध महिला का नाम लक्ष्मी रानी चक्रवर्ती (84) है। वृद्धा घर में अकेली रहती थी। गुरुवार सुबह किसी तरह घर में आग लग गई। उसी आग में झुलसकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन
[ad_2]
Source link