[ad_1]

कोलकाता, 5 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची ईडी टीम पर बार-बार हमले हुए हैं। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के गृहमंत्री होने के नाते सीधे तौर पर हमला बोलते हुए प्रमाणिक ने सवाल पूछा है कि बंगाल में कानून व्यवस्था कहां है?
निशिथ प्रामाणिक ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “मैंने सुना है कि कार्यक्रम को कवर कर रहे कई मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया गया, जबकि कुछ मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रमाणिक ने सवाल किया, पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति कहां है?”
इधर तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा करार दिया है। तृणमूल के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि संदेशखाली की घटना तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की चुनिंदा कार्रवाइयों से उपजे आक्रोश का नतीजा है।
उन्होंने कहा,“राज्य भाजपा नेता जो सोशल मीडिया पर बहुत मुखर हैं और पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाइयों के पक्ष में हैं, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?
हालांकि उन्होंने कहा, मैं मीडियाकर्मियों पर हमले की निंदा करता हूंं।”
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश
[ad_2]
Source link