[ad_1]

श्रीनगर, 23 फरवरी (हि.स.)। कश्मीर में शुक्रवार को रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा और जम्मू संभाग में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू संभाग में शुष्क मौसम के चलते दिन में निकल रही धूप रात की ठंड को थोड़ा कम कर रही है और लोगों को इससे दिन में राहत मिल रही है। हालांकि शाम और सुबह लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम कार्यालय ने 26 फरवरी तक आमतौर पर शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 26 फरवरी तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 10 और पहलगाम में शून्य से नीचे 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6, कटरा में 5.6, बटोत में 0.2, भद्रवाह में शून्य से नीचे 2.4 और बनिहाल में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 18.6, कारगिल में शून्य से नीचे 22.2 और द्रास में शून्य से नीचे 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान