[ad_1]

मुंबई, 2 मार्च, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु शनिवार/रविवार, 2/3 मार्च, 2024 के बीच की मध्यरात्रि को सांताक्रुज़ एवं माहिम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन धीमी लाइन पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक 04.00 घंटे का जम्बोन ब्लॉक लिया जायेगा।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान अप धीमी लाइन की कुछ ट्रेनों को अंधेरी एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा, इसलिए ये धीमी ट्रेनें अंधेरी-बांद्रा-दादर और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच फास्ट ट्रेन के रूप में चलेंगी। अतः रविवार 03 मार्च, 2024 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा। ब्लॉन की विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है।
हिन्दुस्थान समाचार