[ad_1]

चंडीगढ़, 9 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार के नियुक्त किए गए 12 सहायक लोकसंपर्क अधिकारियों को शुक्रवार को प्रदेश में स्टेशन अलाॅट करके नियुक्तियां कर दी गई हैं। सरकार ने बुधवार की रात सहायक लोकसंपर्क अधिकारियों का परिणाम जारी कर दिया था।
सूचना एवं लोकसपंर्क विभाग के महानिदेशक मनदीप बराड़ ने शुक्रवार को जारी आदेशों के अनुसार नवनियुक्त एपीआरओ मनप्रीत को झज्जर, देवेंद्र को भिवानी, केदारनाथ को पंचकूला, अजीत सिंह को अंबाला, सत्यवान को सोनीपत, अमित कुमार को कैथल, अनुराग को इंद्री (करनाल), मनोज कुमार को हिसार, नरेंद्र सोनी को रेवाड़ी, सुमन को जींद, वितुल कंबोज को चंडीगढ़ मुख्यालय तथा पवन यादव को पलपल में बतौर सहायक लोक संपर्क अधिकारी तैनात किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील