[ad_1]
झाबुआ; 12 मार्च (हि.स.)। जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर नेहा मीना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारियों/रिटर्निंग अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली रवाना हो गईं।
जिला कलेक्टर के रूप में कार्य भार ग्रहण करने के बाद नेहा मीना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विकास में सकारात्मक सोच और अनुशासन के साथ कार्य करें। आपके आचरण और कार्य के अनुसार ही आपकी ग्रेडिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में अपने सुझाव भी सामने रखें और कार्यशैली में नवाचार अपनाएं।
जिला कलेक्टर के रूप में अपने पद का भार ग्रहण करने के बाद नेहा मीना ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारियों/रिटर्निंग अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा