Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कैथल,16 जनवरी (हि.स.)। सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा मनोहर सरकार बनना निश्चित है। केंद्र में भी अब की बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार कर सरकार बनाएगी। नायब सैनी मंगलवार को भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल के निवास स्थान पर पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सोमवार से उन्होंने कैथल में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करते हुए लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराएंगे। एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे को दोहराते हुए सैनी ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि विकसित भारत के लिए बार-बार मोदी ही प्रधानमंत्री बनें, इसलिए जनता के आशीर्वाद से 2024 की जीत ऐतिहासिक होगी। कार्यकर्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई जन-हितेषी नीतियों की जानकारी दें ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के हर गांव और शहर के हर वार्ड में जाकर हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन-हितेषी नीतियों से प्रदेश की जनता बहुत खुश है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/सुमन/संजीव