Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 26 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर झंडा फहराया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। श्री चौधरी ने देश के 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों, गणतंत्र की मजबूती व विकसित राष्ट्रनिर्माण में सभी के भागीदारी के संकल्प का दिन है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि संविधान की स्थापना का यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढे़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे है और हमारा देश विकसित देश बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ लगातार अग्रसरित है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। अमृतकाल का विशिष्ट कालखंड हमें आत्मचिन्तन के साथ महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर संविधान के सम्मान व देश की मजबूती के प्रयासों में अपना योगदान करें।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला व सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सहित कई प्रमुख नेता पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/पदुम नारायण