Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






– नगर निगम की पार्षद दल और कर्मचारी गणों की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच सम्पन्न
– डा. गौरव श्रीवास्तव ने नाबाद 38 रन और तीन विकेट झटक कर बनाई हैट्रिक
मुरादाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद नगर निगम की पार्षद दल टीम और कर्मचारी गण टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन बुधवार को पारकर इंटर कालेज के ग्राउंड में हुआ। जिसमें पार्षद दल टीम के कप्तान नगर निगम के उपसभापति डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट एवं कर्मचारी टीम के कप्तान मुकेश शर्मा के बीच पिच पर टास उछाला गया। डा. गौरव श्रीवास्तव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। विजेता नगर निगम की पार्षद दल टीम रहीं। टीम के कप्तान उपसभापति पार्षद डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने नाबाद 38 रन बनाए और तीन विकेट हैट्रिक के साथ मैन आफ द मैच अपने नाम किया।
कप्तान गौरव श्रीवास्तव ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 38 रन बनाए। उनका साथ देने आए राहुल देव वरुण ने 13 रन बनाए। पार्षद शैलेंद्र ने सात रन बनाए। देशरत्न कत्याल ने छह रन का योगदान दिया। पार्षद तुषार ने भी 17 और मुकेश शर्मा ने 24 रन बनाए। इस तरह से पूरी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में उतरी कर्मचारी गण की टीम 95 रन बनाकर आल आउट हो गई। कर्मचारी गण की तरफ से करण रुहेला ने नाबाद 35 रन बनाए। अंतता कर्मचारी की टीम 19 रनों से पार्षद गणों से यह मैच हार गई। पाषर्द गण के कप्तान डा. गौरव श्रीवास्तव ने अपने दूसरे ओवर में एक रन देकर एक लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटका कर विकेटों की हैट्रिक बनाई। विशाल सिंह गोलू ने भी महत्वपूर्ण दो विकेट लिए। पार्षद देश रतन कत्याल और राहुल देव वरुण ने भी एक-एक विकेट चटकाए।
विजेता टीम से नगर निगम के उपसभापति पार्षद डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट को नाबाद 38 रन और तीन विकेट हैट्रिक के साथ लेने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। सभी कर्मचारियों और पार्षद गणों का बहुत ही अच्छा मनोरंजन आज के क्रिकेट मैच से हुआ। आज के मैच के आयोजन में नगर निगम के नाजिर सौरभ अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पारकर इंटर कालेज के प्रिंसिपल डा. एसके नेथन एवं कर्मचारी जसवंत सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुजम्मिल, विजय, अंकित, शुभम चौहान, योगेंद्र रस्तोगी, हुकुम सिंह सैनी, प्रशांत कुमार, विनय राजोरिया, नीरज सिंह, गजेंद्र सिंह, विपिन सैनी, दिनेश गोला, मोहित गौर, पंकज यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित