[ad_1]

गोपेश्वर, 20 जनवरी (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में 28 जनवरी को चमोली जिले के नंदानगर ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज चैन घाट (घूनी रामणी) में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडि) सिमरनजीत कौर ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में आम जनमानस को विधिक जानकारियों के साथ जनपद के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और आम जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज