Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 6 मार्च (हि.स.)। ईट राइट टूल किट विषय पर चिकित्सा अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज (बुधवार को) होटल प्रबंधन खान-पान प्रौद्योगिकी एवं पोषण आहार संस्थान में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में ईट राइट फिट इंडिया कैंपेन के तहत जन समुदाय में स्वस्थ जीवन शैली, स्वस्थ भोजन एवं शारीरिक गतिविधियों को प्रेरित करने की जानकारी दी जाएगी।
जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण एवं विभाग की अपेक्षाओं और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में भोपाल की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सक शामिल होंगे।
ईट राइट के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से टूल किट बनाई गई है। जिसमें महिला के गर्भधारण के दिन से एक हजार दिनों के दौरान पोषण आहार, खाने पीने की अच्छी आदतें को अपनाने, कचरे के उचित निपटान शरीर में पोषक तत्त्वों की भूमिका जैसे विषयों को शामिल किया गया है।
प्रशिक्षण में होटल प्रबंधन संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा टूल किट के उपयोग, संतुलित आहार, फूड पिरामिड, आवश्यकता अनुसार खानपान, वसा, शक्कर एवं नमक के उपयोग, फूड फोर्टिफिकेशन, फूड सेफ्टी, सुरक्षित फूड प्रैक्टिस, फूड एडल्टरेशन, भोजन बनाने एवं खाने की स्वच्छता विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा