[ad_1]

भोपाल, 22 जनवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) मध्य प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह को जनसंपर्क विभाग के संचालक पद से हटा दिया है। उनको पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने सोमवार को देर रात आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, आशुतोष प्रताप सिंह से उनकी सेवाएं जनसंपर्क विभाग से वापस लते हुए पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनको छह साल पहले जनसंपर्क विभाग में निदेशक पदस्थ किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश