Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 16 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से सतना एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तारीकरण पर चर्चा की।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने क्षेत्र के विकास के लिये केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को पत्र भी सौंपा। सिंधिया ने सतना एयरपोर्ट के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश