[ad_1]

– 29 फरवरी को खालवा में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह गुरुवार, 22 फरवरी को खण्डवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आगामी 29 फरवरी को खालवा में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने बुधवार को बताया कि मंत्री डॉ. शाह 22 फरवरी को दोपहर दो बजे ग्राम आवल्या रोशनी में आगामी 29 फरवरी को खालवा विकासखंड मुख्यालय में होने वाले जनजातीय सम्मेलन/हितग्राही सम्मेलन तथा वृहद स्वास्थ्य शिविर एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंत्री डॉ. शाह अपरान्ह चार बजे आवल्या मध्यम सिंचाई परियोजना कार्यस्थल पर पहुँचेंगे एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के साथ परियोजना निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे। मंत्री डॉ. शाह शाम 6 बजे खालवा आयेंगे तथा यहां कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश