Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-कहा, कि यूसीसी का महिलाओं को मिलेगा लाभ
नई टिहरी, 07 फरवरी (हि.स.)। टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश में उत्तराखंड राज्य पहला राज्य है, जिसने आज के दिन विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता उत्तराधिकार संबंधी बिल ध्वनि मत से पारित करवाया है।
उत्तराखंड राज्य के लोगों के लिए हर्ष का विषय है कि हमारे राज्य में समान नागरिक संहिता उत्तराधिकार कानून लागू होने से सभी धर्म की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जायेगी। वर्तमान में प्रभावी एवं प्रचलित व्यवस्थाओं में संपत्ति में उत्तराधिकार या वसीयत के अधिकारों में व्यापक विसंगति या असमानता रही है। उनको दूर किया जायेगा। अधिकांश प्रावधानों में मृतक की संपत्ति में माता, पति-पत्नी और बच्चों को तो अधिकार थे, परंतु पिता को अधिकार नहीं दिया गया था। इसी प्रकार एक ही व्यक्ति की संतानों में लिंग के आधार पर असमानता थी। अफसोस की बात है कि विवाहित और अविवाहित पुत्री को भी अलग-अलग अधिकार थे। संपत्ति के अधिकार में पुत्र-पुत्री में व्यापक असमानता इससे दूर होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप
/रामानुज