Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भोपाल, 3 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मध्यप्रदेश में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दरअसल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के निवास पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट की।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]
Source link