Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 13 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहडोल के पॉलिटेक्निक ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले समारोह से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया को आहार अनुदान की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:45 पर आयोजित किया गया है। इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल जिले छिन्दवाड़ा, बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी, अनुपपूर, शहडोल, उमरिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर एवं दतिया के हितग्राहियों को राशि हस्तांतरित होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/नेहा
[ad_2]