Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 17 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन सुभाष मांडगे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सुभाष मांडगे मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ के चेयरमैन भी रह चुके हैं। शुक्रवार को हैदराबाद में उनका निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह शनिवार को हैदराबाद से इंदौर लाई गई और यहां विजयनगर मुक्तिधाम, सयाजी होटल के पीछे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश