[ad_1]

भोपाल, 7 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि का त्योहार अध्यात्म में प्रगति पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से महाशिवरात्रि का त्योहार परम्परानुसार आपसी भाईचारे, उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने का अव्हान किया है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान महाकाल से प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भी दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि महाशिवरात्रि धार्मिक एवं सामाजिक एकात्मता का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें समुदाय एकजुट होकर शिव की भक्ति का आनंद लेता है। यह पर्व भक्तों में समर्पण, त्याग और तप की भावना का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा