Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 18 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह उपलब्धि आपदा में शून्य जन-धन हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि तीसरी पीढ़ी का यह उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव के कार्यो के प्रभावी व बेहतर प्रबंधन में भारत की ताकत को भी सतत् रूप से बढ़ाता रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश