[ad_1]

भोपाल, 26 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को चार जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार देर शाम एक सूची जारी की है।
सूची के अनुसार, बालाघाट में पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे को पार्टी ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि बुरहानपुर में मनोज भाने, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश