Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

ढाका, 05 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश के बंदरबन में घुमदम सीमा पर म्यांमार से कथित रूप से दागे गए मोर्टार के गोलों से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। यह गोले सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नाइखोंगचारी उपजिला में एक निर्माणाधीन घर पर गिरे।
नाइखोंगचारी पुलिस स्टेशन प्रभारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। घटना के तुरंत बाद रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के सदस्यों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। मृतकों की पहचान होसनेरा बेगम (50) और एक रोहिंग्या मजदूर के रूप में हुई है। यह मजदूर इस निर्माणाधीन घर पर काम कर रहे थे। दोनों शव कॉक्स बाजार सदर अस्पताल भेजे गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद/सुनीत