[ad_1]

-विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
मुरैना, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना में हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक सम्पन्न होंगे। इस अवसर पर समस्त जिला अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज एवं शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रात: 8 बजे होगा। मुख्य कार्यक्रम पर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर तत्पश्चात् राष्ट्रगान, परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा संदेश का वाचन और गुब्बारे छोड़े जायेंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जायेगी, उसके बाद सांस्कृृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन कार्य के अलावा शासकीय कार्य में दक्ष अधिकारी, कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। गतवर्ष अनुसार झांकियों, परेड दल एवं स्कूली छात्रों के पुरस्कार तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, शासकीय कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन पूर्ण करते हुये सम्मानित किया जायेगा।
इन विभागों की रहेंगी झांकियां: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में होगा। जिसमें संबंधित विभागों की झांकियां कार्यक्रम स्थल पर प्रात: 7 बजे पहुंचना अनिवार्य रहेंगी। झांकियों में महिला एवं बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, वन, आदिम जाति कल्याण, उद्यानिकी, जिला पंचायत एवं बेटनरी और पीएचई विभाग की झांकियां निकाली जायेंगी।
स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जायेगा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिले के स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन करने के निर्देश दिये है। जिसमें बच्चों को खीर, पूड़ी, सब्जी और बंूदी के लड्डू एवं हलवा खिलाया जायेगा। मध्यान्ह भोजन में मुख्य अतिथि औचक किसी एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ भोजन करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर, एसपी, सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस रहेगा: शासन के निर्देशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की सभी देशी विदेशी मदिरा की फुटकर दुकाने एवं स्वी.त एफ.एल.1 वी अहाते, एफ.एल.3 होटल वार एवं वीयर विनिर्माण इकाई (स्कॉल ब्रोवरीजी प्रा.लि.) पर मदिरा विक्री एवं विनिर्माण प्रतिबंधित रहेगा। जिले की कोई भी विदेशी, देशी मदिरा दुकान आहात होटल रेस्टोरेंट क्लब और मदिरा परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान में किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेची परोसी न जावे एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध मदिरा का भण्डारण बिक्री परिवहन अधिपत्य विनिर्माण आदि नही किया जाये।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद