Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के बेकठपुर गांव में शनिवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कचड़ा में आग लगाया गया था। हवा तेज होने के कारण आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। लोगों को जब तक जानकारी होती तब तक आसपास के कई घरों में आग फैल चुका था। लोगों ने घंटो आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। स्थिति भयावाह देख लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया।
मौके पर अग्निशमन विभाग ने पहुंचकर करीब आधे घंटे से आग पर काबू पाने की प्रयास कर रहे हैं। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख होने की जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आगजनी के इस घटना में जान माल की क्षति होने की जानकारी नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा