Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 02 मार्च (हि.स.)। पुणे जिले के विश्रांतवाड़ी इलाके में पुलिस ने छापा मारकर करीब 150 करोड़ रुपये कीमत की 80 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त की है। इस मामले की पुलिस टीम गहन छानबीन कर रही है।
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुणे पुलिस जिले को ड्रग्स मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत की जा रही कार्रवाई में अब तक भारी मात्रा में ड्रग बरामद की गई है और नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आठ आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से छानबीन के बाद मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को पुलिस ने विश्रांतवाड़ी इलाके से 80 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स बरामद की है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही विश्रांतवाड़ी इलाके से ही पुलिस टीम ने एक ट्रक में एमडी बनाने का 340 किलो कच्चा माल भी बरामद किया है।
पुणे पुलिस आयुक्त ने बताया कि यहां से ड्रग्स विदेश भेजे जाने की भी जानकारी मिली है। इसकी छानबीन केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के साथ समन्वय रखते हुए की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/वीरेन्द्र