Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। भागलपुर पहुंचे बिहार सरकार के क़ृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने शुक्रवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को सर्किट हॉउस में अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
मौके पर डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सुसंस्कृत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा महिला शक्ति को मिला है। केंद्र सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं। जिसका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार आजादी के बाद की पहली सरकार है, जिसने महिलाओं को अपनी सामाजिक कल्याण योजनाओं जैसे कि उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और मुद्रा योजना के मूल में रखा है।
डॉ एनके यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार विभिन्न प्रभावी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। देश की सीमाओं से लेकर युद्ध पोतों पर तैनात होने तक, भारतीय महिलाएं शस्त्र बलों में हर क्षेत्र के अवरोधों को ध्वस्त कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि देश में महिलाओं को जो सम्मान मिला है उसके लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। महिलाएं आज देश के हर क्षेत्र में आगे आकर काम कर रही है। सम्मानित होने वालो मे रूबी दास, श्रेष्ठा गाँधी, लक्ष्मी साह, रिंकू वर्मा आदि शामिल थीं। इस अवसर पर विनोद मंडल, प्राणिक वाजपेयी, रितेश घोष, विनीत भगत, प्रदीप कुमार, मो दानिश आलम, निरंजन चंद्रवंशी, हेमंत कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा