[ad_1]

हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सहयोग एवं विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा के जिला कार्यालय पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जनपद सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के साथ ही जनपद की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक स्थिति व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारत सरकार के पूर्वोत्तर राज्य सहकारिता एवं विकास मंत्री बीएल वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष पहुंचकर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर, प्रधानमंत्री द्वारा ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभा किया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय पहुंचने पर सीडीओ प्रतीक जैन, एआर को ऑपरेटिव पुष्कर सिंह पोखरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की भाजपा अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति व लव शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज