Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देहरादून, 03 फरवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि कल की तुलना में आज उनके स्वास्थ्य में बहुत सुधार है।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश
/रामानुज