[ad_1]

मंत्रिमंडल की बैठक में दी मंजूरी
चंडीगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) विधेयक 2024 के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में अब हिसार भी विकास प्राधिकरण की श्रेणी में शामिल होगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हिसार में समुचित विकास सुनिश्चित करने के लिए हिसार महानगर प्राधिकरण (एचएमडीए) के गठन करने का निर्णय लिया है। इससे हिसार मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के निरंतर और संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।
हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए), फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए),पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए)और सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की समान तर्ज पर काम करेगी। प्राधिकरण अन्य प्रमुख विभागों के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से काम करते हुए लोगों को बुनियादी ढांचे और अन्य प्रमुख सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील