[ad_1]

कठुआ, 5 जनवरी (हि.स.)। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी के चलते भाजपा के जिला महासचिव राजेश मेहता ने डिंगा अंब और हीरानगर मंडल में बैठकों का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई गई जा रही अपने अपने विभागों से संबधित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।अवाम के कल्याण के लिए सरकार कई योजनांए चला रही हैं जिनका लाभ लोग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए खुद भी जागरूकता दिखानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती का आहवान भी किया। बैठक में डिंगा अंब में मंडल अध्यक्ष समर सिंह ,सरपंच कुलदीप कुमार ,रवि अब्रोल के अलावा हीरानगर की बैठक में जिला के सह प्रभारी अमर सिंह , हीरानगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार , मंडल अध्यक्ष सुदेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान
[ad_2]
Source link