Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रोहतक, 17 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि करीब 500 साल बाद अयोध्या में बनने जा रहे भगवान श्री राम जी के मंदिर पर कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। वे बुधवार को शिवाजी कॉलोनी स्थित श्री सनातन मंदिर और शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में पत्रकाराें से बात कर रहे थे।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि आज कांग्रेस के नेताओं को प्रभु श्री राम सबके दिखाई देने लगे हैं, लेकिन जब कांग्रेस के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया था तब उनके नेता कहां थे। दरअसल कांग्रेस पार्टी की नियत में ही खोट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ शिवाजी कॉलोनी में प्रभु श्री राम के जय घोष के नारे लगाए। पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक है। हमारे पूर्वजों ने प्रभु श्री राम जी के मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज आस्था की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के मंदिर को लेकर विरोध करते हैं और आज कांग्रेस को भगवान प्रभु श्री राम सबके नजर आते हैं। कांग्रेस के नेताओं का दोहरा चरित्र है। पंडित संदीप पाठक और पंडित ओमप्रकाश ने तमाम कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुमन/संजीव