[ad_1]

आगरमालवा, 1 मार्च (हि.स.)। आगरमालवा जिले में शुकवार को खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिले की सुसनेर पुलिस थानान्तर्गत ग्राम खनोटा निवासी देवीसिंह पुत्र रायसिंह (40) की अपने खेत में काम करते समय अज्ञात कारण से करंट लगने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगने पर परिजन देवीसिंह को सुसनेर स्थित सिविल अस्पताल जाये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। सुसनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा