[ad_1]

कोलकाता, 26 फरवरी (हि.स.)। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि पंकज का निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। सोमवार रात माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट कर ममता ने लिखा, हमारे समय के भारतीय ग़ज़ल के सबसे महान कलाकारों में से एक, अनुभवी गायक, पंकज उधास के आज मुंबई में निधन से गहरा दुख हुआ।
उनके जाने से भारतीय संगीत जगत में एक खालीपन आ जाएगा। उनके परिवार के साथ-साथ पूरी दुनिया में उनके द्वारा छोड़े गए अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
उल्लेखनीय है कि गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। उनके परिवार ने एक बयान जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है। इसमें लिखा, ”बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश /गंगा/प्रभात