Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कानपुर के प्रसिद्ध पनकी क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और खिचड़ी भोज के साथ ही जरूरतमंदों ठंड बचने के लिए कम्बल वितरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मालिनी अवस्थी ने राम भजन के साथ किया एवं सभी को 22 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की बधाई दी और सभी को इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर कानपुर नगर की महापौर प्रमिला पांडेय एवं विधायिका नीलिमा कटियार, अवस्थी परिवार से उषा अवस्थी, पुष्कर अवस्थी, स्वराज नगर पनकी कानपुर क्षेत्र की सभासद आरती त्रिपाठी भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में बुजुर्ग, महिलाएं एवं पुरुष और बच्चे सभी को खिचड़ी परोसी गई एवं सभी को गर्म कंबल वितरित किए गए।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/प्रभात