[ad_1]

भोपाल, 23 फरवरी (हि.स.)। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. नरेन्द्र कुमार कोष्टी को राज्यपाल के आदेशानुसार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने दी।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से नियुक्ति मान्य होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश