[ad_1]

– जल भराव रोकने के लिए होगा राशि का उपयोग
भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित 131 शहरी निकायों को जल भराव रोकने के लिये राहत आयुक्त कार्यालय से 171 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। यह राशि संबंधित नगरीय निकायों में बाढ़ व जल प्लावन की स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये प्राप्त हुई है।
नगरीय विकास आयुक्त भरत यादव ने शनिवार को संबंधित निकायों को आवंटित की गई राशि का उचित तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। आवंटित राशि का उपयोग वर्ष 2023-24 में 275 कार्यों पर खर्च किये जायेंगे। इन कार्यों में नाला एवं रिटेनिंग वॉल जैसे कार्य किये जाएंगे।
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों की मांग पर राहत आयुक्त कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश