[ad_1]

पटना, 10 मार्च (हि.स.)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की सूची जारी की। व्यावसायिक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रभार विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभार पूर्व विधायक मंजीत सिंह, छात्र प्रकोष्ठ का प्रभार पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजीत झा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभार मेजर इकबाल हैदर को दी गई है।
मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि नव मनोनीत प्रभारी अपने-अपने प्रकोष्ठ को मजबूत और धारदार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आदेशानुसार संगठन के प्रति समर्पित और अनुभवी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव मनोनीत प्रकोष्ठ प्रभारियों का लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा और हम बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक/उद्योग प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हमारी पार्टी का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में इनकी भागीदारी निर्णायक होने वाली है।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश