[ad_1]

-विवेक चौधरी बने बस्ती मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष व लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने शैलेंद्र पटेल पोनू
लखनऊ, 11 जनवरी (हि.स.)। अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की संस्तुति से राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) ने क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बस्ती जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी को बस्ती मंडल का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा लखनऊ जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल पोनू को लखनऊ मंडल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रायबरेली जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के 25 पदाधिकारियों को क्षेत्रीय कमेटियों में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/आकाश
[ad_2]