Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 19 फ़रवरी (हि.स.)। राज्य मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संत आचार्य विद्यासागर जी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा अगले महीने से उज्जैन में शुरू हो रहे मेले में ग्वालियर व्यापार मेले की तरह वाहन खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स में छूट देने का फैसला लिया गया।
कैबिनेट की बैठक के बार में मीडिया को जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में सबसे पहले आचार्य विद्यासागर जी के शरीर त्यागने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि उज्जैन में कार्तिक मेला काफी समय से लगता आ रहा है। अगले महीने से लगने वाले इस व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल पर छूट देने का फैसला कैबिनेट में लिया गया है। जिस तरह ग्वालियर मेले में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वैसे ही उज्जैन के मेले में छूट दी जाएगी।
इसके अलावा बैठक में इंदौर-उज्जैन रोड को सिक्सलेन किये जाने, बड़े विश्वविद्यालयों को छोटा करने तथा कॉलेजों को ऑटोनॉमस बनाने, राज्य लोक सेवा आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति, खंडवा जिले में घोड़ापछाड़ नदी पर चल रही आंवलिया परियोजना के लिए 165 करोड़ की स्वीकृति तथा सड़कों पर घूमने वाले गौवंश एवं गौशालाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नई योजना बनाई जाने के निर्णय भी बैठक में लिए गए।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश