Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



पूर्वी चंपारण,05जनवरी (हि.स.)। जिला समाहरणालय स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास निगम,यूनिसेफ के द्धारा उड़ान परियोजना के तहत बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध किशोर-किशोरी नेतृत्व अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के तहत किशोर व किशोरियों ने मोतिहारी गांधी मैदान में एक साथ मिलकर लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ एक संदेश देने के लिए फुटबॉल का शो मैच व बैलून बचाव खेल आयोजित किये गये। इस दौरान एक दूसरे का बैलून फोड़ने व रणनीति बनाकर बैलून बचाने के प्रयास को दिखाया गया। इसके पूर्व डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए जीवन में खुश रहें और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में निहित अवसर को प्राप्त करने का प्रयास करें।
उन्होंने उड़ान परियोजना अंतर्गत चार प्रखंडों के 20 पंचायत के किशोरी समूह को खेल किट देने की भी घोषणा की।इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर प्रसाद ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रिया पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। वहीं बर्मदिया के किशोरी और किशोर समूह ने भ्रूण हत्या पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
कार्यक्रम का संचालन उड़ान के जिला समन्वयक हामिद रजा ने किया। इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, जीविका से रमन कुमार, उड़ान परियोजना के प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न प्रखंड के विकास मित्र व बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद/गोविन्द
[ad_2]
Source link